सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल करीब 11 साल 5 महीने की सजा काटने के बाद आज रिहा होने जा रहे हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर उन्हें हिसार जेल नंबर 2 से छोड़ा जाएगा।
० हजारों समर्थकों के पहुंचने की आशंका, प्रशासन सतर्क; शाम तक रिहाई संभव
हिसार।सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल करीब 11 साल 5 महीने की सजा काटने के बाद आज रिहा होने जा रहे हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर उन्हें हिसार जेल नंबर 2 से छोड़ा जाएगा।
रामपाल की रिहाई को देखते हुए पूरे हिसार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके समर्थकों के बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजगढ़ रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जेल परिसर और शहर के कई स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
रामपाल के वकील सचिन दास के अनुसार, एडीजे गगनदीप मित्तल की अदालत में बेल बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के बाद शाम करीब 5 बजे के बाद उनकी रिहाई संभव है।
रिहाई के बाद रामपाल सीधे धनाना स्थित आश्रम के लिए रवाना होंगे। वकील ने बताया कि अदालत की सभी शर्तों का पालन किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला?
साल 2006 में करोंथा स्थित आश्रम में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके बाद रामपाल पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। 2008 में जमानत मिलने के बाद 2014 में फिर विवाद बढ़ा और बरवाला आश्रम में लंबे गतिरोध के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। तब से वे लगातार जेल में बंद थे।
फिलहाल प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।
हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

