कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आरटीओ चेक पॉइंट पर चैकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने होमगार्ड जवान को रौंद दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना पनिहार थाना क्षेत्र के छौडाँ गांव के सामने हाईवे की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चोरी: युवक की सरेआम पिटाई, प्रेमिका के जरिए बुलाकर लाठियों से हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल

दरअसल जिले में ओवरलोड ट्रांसपोर्ट वाहनों के साथ ही स्कूली बसों की सघन चेकिंग के लिए छौड़ा गांव हाइवे पर आरटीओ का चेकिंग पॉइंट लगाया गया था। इस दौरान मौके पर होमगार्ड जवान देवेंद्र मिश्रा भी तैनात थे। तभी मौके से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया,जिससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी। देवेंद्र के साथ ड्यूटी पर तैनात उसके जीजा आशीष त्रिवेदी ने बताया कि रोज की तरह चेक पॉइंट लगा हुआ था इस दौरान देवेंद्र रोड क्रॉस कर गुजारा, तभी उनके सामने ही लापरवाह ट्रक चालक ने उन्हें रौंद दिया,जिससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, देवेंद्र की 12 साल की बेटी,10 साल का बेटा और पत्नी है। 

READ MORE: झाबुआ में पूर्व सरपंच की हत्या: पुरानी रंजिश और सगाई के जश्न में खूनी संघर्ष, गांव में पसरा सन्नाटा

ट्रक चालक के गाड़ी का नंबर पुलिस को नोट कराया गया है, ऐसे में पुलिस ने लापरवाह वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है वही देवेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m