राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हो सकता है। जिसके अंतर्गत सीनियर आईएएस अफसरों का तबादला किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार विभाग और संभाग स्तर पर बदलाव हो सकता है। 

जानकारी के अनुसार शासन जिलों के बाद अब मंत्रालय स्तर पर बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी में है। कभी भी सीनियर अफसरों की तबादला सूची जारी हो सकती है। साथ ही पुलिस महकमे में भी बड़े स्तर पर तबादले होंगे। जिला स्तर पर बड़ा बदलाव होगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को ही मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। राज्य सरकार ने 26 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की थी। इस फेरबदल में भोपाल समेत धार, रीवा, सागर, सिवनी और बैतूल जैसे कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदला गया था। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m