कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर के एक थाने में ASI ने सब इंस्पेक्टर पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ASI फिरोज खान और SI महेंद्र कुशवाह के बीच बैटरी चोरी मामले को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में सिपाही कमल रावत और रवि गुर्जर का नाम भी सामने आया है।

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंदः आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर डॉक्टर से लूट की बड़ी वारदात, 11 तोले

दरअसल विवाद तिघरा थाने के भीतर का है। मामले में SP धर्मवीर यादव ने अनुशासनहीनता पर बड़ा एक्शन लिया है। ASI फिरोज खान, सिपाही कमल रावत, सिपाही रवि गुर्जर को लाइन हाजिर किया है।

मध्य प्रदेश में फिर चढ़ा पारा: नर्मदापुरम सबसे गर्म; दिन के तापमान में खासी बढ़ोतरी

स्कूल छात्रा का अपहरण का प्रयास

छठवीं में पढ़ने वाली छात्रा का अपहरण का प्रयास भी मामला सामने आया है। स्कूल बस से उतरकर घर की ओर जाने के दौरान कार सवार बदमाशो ने अपहरण का प्रयास किया। छात्रा के चिल्लाने से बदमाश डरकर भाग गए। घर पहुंच छात्रा ने पूरी घटना परिजनों को बताई। गालव नगर में रहने वाले छात्रा के पिता विक्रमादित्य प्रधान ने थाने में मामले की शिकायत की है।अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ बहोड़ापुर थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस CCTV फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m