राकेश चतुर्वेदी, भोपाल/बुरहानपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती एक नाबालिग बालिका के लिए मौत का कारण बन गई। बुरहानपुर के गणपति नाका थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका की इंस्टाग्राम पर दोस्ती एक युवक से हुई। आरोपी युवक ने उसे बार-बार होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर आरोपी ने बालिका को गर्भपात की दवा खिलाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी गणेश चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी एक होटल में काम करता था।
क्या है मामला?
परिजनों के अनुसार, करीब ढाई महीने पहले नाबालिग बालिका की इंस्टाग्राम पर गणेश चौधरी से दोस्ती हुई। आरोपी रात में उसे चौपाटी पर बुलाता और फिर होटल ले जाकर चार-पांच बार शारीरिक शोषण करता रहा। एक महीने पहले जब बालिका के पीरियड्स नहीं आए, तो आरोपी ने उसे गर्भपात की दवाई लाकर दी, जिसे बालिका ने खा ली। इसके बाद उसकी तबीयत लगातार खराब रहने लगी। 7 अप्रैल को परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में पता चला कि बालिका करीब दो महीने की गर्भवती थी और गर्भ गिर गया था।10 अप्रैल (शुक्रवार) को उपचार के दौरान बालिका की मौत हो गई। परिजनों को अस्पताल में ही इस पूरे घटनाक्रम का पता चला।
पुलिस कार्रवाई
परिजनों की शिकायत पर गणपति नाका थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपी गणेश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट 2012 की धारा 5 एवं 6, BNSS की धारा 64(2)(एम), तथा SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
गणपति नाका थाना प्रभारी सुरेश महाले ने बताया कि शिकायत 7 अप्रैल को मिली थी और आरोपी को 8 अप्रैल को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। मृतका के पिता ने बताया कि उन्हें शुरू में केवल उल्टी की शिकायत थी। डॉक्टर भी नहीं जानते थे कि उनके साथ गलत काम हुआ है, इसलिए केवल उल्टी का इलाज चल रहा था। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कब हुई, यह भी परिवार को पता नहीं चला।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

