कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के एमबीबीएस रिजल्ट (MBBS Result) में भारी गड़बड़ी सामने आई है। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान यह खुलासा हुआ है।

आरक्षक का सनसनीखेज आरोपः SP बंगले में लगवाए जाते झाडू-पोछा, बर्तन भी धोते है, वीडियो जारी कर बताई आपबीती

सॉफ्टवेयर से मूल्यांकन किया गया

दरअसल ई-वैल्यूएशन सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी के कारण MBBS के साथ अन्य कोर्स के रिजल्ट में गड़बड़ी पाई गई है। हाईकोर्ट में पेश डेमो में सही जवाब लिखने वाले छात्रों के भी रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है। डेमो में गलत जवाब देने वालों को नंबर मिल गए। मूल्यांकन में बाद भी नहीं हो पा रहा स्पष्ट कि किस आधार पर नंबर दिए गए है। माइंडलॉजिक इंफ्राटेक लिमिटेड के सॉफ्टवेयर से मूल्यांकन किया गया है।

हाईकोर्ट ने कंपनी के प्रतिनिधि को तलब किया

छात्रों द्वारा मार्कशीट का पुनर्मूल्यांकन के बाद भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संतोषजनक परिणाम नहीं मिलने पर सैकड़ों छात्रों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने कंपनी के माइंडलॉजिक इंफ्राटेक के प्रतिनिधि को तलब किया है। जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की कोर्ट में सुनवाई हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m