PBKS vs SRH IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर के पहले और सीजन के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 219 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में पंजाब किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 223 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पंजाब की इस जीत में तीन बल्लेबाजों ने अहम भूमिका निभाई। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा प्रियांश आर्या ने 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 51 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दी। अंत में शशांक सिंह ने नाबाद 16 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
वहीं, हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में शिवांग कुमार सबसे सफल रहे, जिन्होंने 3 विकेट झटके। हर्ष दुबे को 1 विकेट मिला। हालांकि, अन्य गेंदबाजों को पंजाब के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए और 220 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया।
PBKS की तीसरी जीत, SRH की तीसरी हार

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) दोनों का यह मौजूदा सीजन में चौथा मुकाबला था। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने अब तक खेले गए 4 में से 3 मैच जीतकर शानदार फॉर्म दिखाया है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ उनका एक मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित रहा।
वहीं, ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम को 4 में से 3 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है, जबकि सिर्फ एक मैच में ही जीत मिल सकी है।
अब SRH अपना अगला मुकाबला 13 अप्रैल, सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलेगी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा।
दूसरी ओर, पंजाब किंग्स की टीम 16 अप्रैल, गुरुवार को मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

