CSK vs DC IPL 2026: आईपीएल में शनिवार को खेले गए डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम को 23 रन से हराया। चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेले गए इस मुकाबले में DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन की नाबाद शतकीय पारी और आयुष महात्रे की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 10 विकेट पर 189 रन ही बना सकी। चेन्नई से ओवर्टन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

इस मुकाबले में संजू सैमसन ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंदों पर नाबाद 115 रन की पारी खेली। उन्होंने पूरे मैदान में शानदार शॉट्स लगाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वहीं आयुष महात्रे ने भी उनका बेहतरीन साथ निभाया और 36 गेंदों पर 56 रन की तेज पारी खेली, जिसके बाद वह रिटायर्ड आउट हो गए। इसके अलावा शिवम दुबे ने 20 रन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 15 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी में केवल कप्तान अक्षर पटेल ही सफल रहे, जिन्होंने एकमात्र विकेट हासिल किया।

CSK और DC की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, खलील अहमद इम्पैक्ट प्लेयर: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार इम्पैक्ट प्लेयर: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी