अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच अब चीन की एंट्री से नया विवाद खड़ा हो गया है. अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि चीन जल्द ही ईरान को एयर डिफेंस सिस्टम देने की तैयारी कर रहा है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को सीधी चेतावनी दे दी है.ट्रंप ने कहा कि अगर चीन ने ईरान को हथियार भेजे, तो उसे ‘बड़ी समस्या’ का सामना करना पड़ेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को सख्त लहजे में आगाह किया है कि अगर उसने ईरान को हथियारों की सप्लाई की, तो उसे ‘बड़ी समस्याओं’ का सामना करना पड़ेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए चीन को कड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि ईरान को हथियार भेजने की स्थिति में चीन के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी. ट्रंप ने कहा है कि मौजूदा वक्त में अमेरिका और ईरान के बीच बेहद गहरी बातचीत चल रही है, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि ईरान के साथ कोई समझौता होता है या नहीं.
मीडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि चीन ईरान को MANPADS यानी कंधे पर रखकर चलाए जाने वाले Air Defense Missile System देने की तैयारी में है. ये सिस्टम लो-फ्लाइंग फाइटर जेट्स और ड्रोन के लिए बड़ा खतरा माने जाते हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चीन इन हथियारों की सप्लाई सीधे नहीं बल्कि तीसरे देशों के जरिए करने की योजना बना रहा है, जिससे कि उसका नाम कहीं भी खुले तौर पर ना आए. US इंटेलिजेंस का मानना है कि चीन शायद ईरान को कंधे से दागी जाने वाली एंटी-एयर मिसाइल सिस्टम भेज सकता है. CNN ने यह रिपोर्ट दी है.
चीन इस एक महीने लंबी जंग के दौरान ज़्यादातर चुप ही रहा है. हालांकि, चीन ने इस इंटेलिजेंस आकलन को गलत बताया है. वॉशिंगटन में चीनी दूतावास ने कहा, “चीन ने इस संघर्ष में शामिल किसी भी पक्ष को कभी हथियार नहीं दिए हैं. हम अमेरिका से गुजारिश करते हैं कि वह बेबुनियाद आरोप लगाने, जान-बूझकर गलत संबंध जोड़ने और सनसनी फैलाने से परहेज़ करे.
The Washington Post की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर चीन हथियारों की आपूर्ति करता है, तो यह पहली बार नहीं होगा जब उसने युद्ध के दौरान ईरान की मदद की हो.
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच ईरानी सेना ने एक अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया था. ट्रंप ने भी संकेत दिया था कि यह हमला ‘हीट-सीकिंग मिसाइल’ से किया गया था. ऐसे में शक बढ़ गया है कि ईरान को नई तकनीक मिल रही है. हालांकि ऐसी रिपोर्ट आई थी कि यह कंधे पर रखकर लॉन्च करने वाली मिसाइल रूस से आई थी. अगर चीन वाकई ऐसे सिस्टम देता है, तो यह अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है, खासकर तब जब पश्चिम एशिया में लगातार तनाव जारी है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

