13 April History : भारत और विश्व के इतिहास में हर दिन कुछ न कुछ घटित होता है, लेकिन कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जातीं हैं. आज ही के दिन भारत ने पाकिस्तान को हराकर पहले एशिया कप का खिताब जीता था. वहीं 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई की गई थी, जिसमें श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब और विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला. इसके अलावा कई घटनाएं इतिहास में हुईं, जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं.

पढ़ें 13 अप्रैल की तारीख पर हुई सभी घटनाएं
1699: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की.
1772: वॉरेन हेस्टिंग्स को ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
1796: अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया.
1849: हंगरी को गणराज्य बनाया गया.
1898: हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह का जन्म.
1919 – जालियांवाला बाग हत्याकांड. अंग्रेज और गोरखा सैनिकों द्वारा निहत्थी भीड़ पर की गई अंधाधुंध गोलीबारी में चार सौ लोग मारे गए.
1939: भारत में अंग्रेजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ.
1940: राज्यसभा की पूर्व उपसभापति और मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला का जन्म.
1956: प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर सतीश कौशिक का जन्म हुआ.
1963: रूसी ग्रैंडमास्टर गैरी कास्परोव का जन्म हुआ. कास्परोव 1985 में वर्ल्ड चेस चैंपियन बने.
1984 – पाकिस्तान को हरा भारत बना था पहले एशिया कप का चैम्पियन.
1984: भारतीय सेना ने सियाचिन ग्लेशियर पर ऑपरेशन मेघदूत लॉन्च किया. दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध क्षेत्र में हुए इस ऑपरेशन से पाकिस्तान की इस पर कब्जे की साजिश नाकाम हुई.
1994 – नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न, विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा ‘चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट’ संगठन का गठन.
1997: टाइगर वुड्स ने 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीती. इसी के साथ सबसे कम उम्र में इस चैंपियनशिप को जीतने वाले वे पहले खिलाड़ी बने.
2001 – विमान चालकों के लौटने के बाद अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त.
2002 – शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का अमेरिका ने स्वागत किया.
समाजवादी नेता ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने.
2003 – एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया.
2004 – एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली.
2005 – विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने.
2013: पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से आठ लोगों की मौत.
2018: 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई. श्रीदेवी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब और विनोद खन्ना को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

