MI vs RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज डबल हेडर के दूसरे और सीजन के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीमें आमने-सामने हैं। मुंबई के होम ग्राउंड यानी वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए हैं। अब MI को मुकाबला जीतने के लिए 241 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

RCB की ओर से बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 36 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने 53 और विराट कोहली ने 50 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इनके अलावा टिम डेविड (34 रन) और जितेश शर्मा (10 रन) ने भी उपयोगी योगदान दिया।

RCB के लिए फिल साल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी की। इसके बाद विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार के बीच 65 रनों की अहम साझेदारी हुई।

मुंबई के 4 गेंदबाजों ने झटके 4 विकेट

मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी में कप्तान हार्दिक पांड्या, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट और शार्दुल ठाकुर को 1-1 सफलता मिली।

MI और RCB की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, शार्दूल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह।

इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, रघु शर्मा, राज बावा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिक डार।

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H