शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद है, उनमें कानून का जरा भी खौफ नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है कि आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां मस्जिद के बाहर एक युवक पर बदमाशों ने चाकुओं से हमला कर दिया।
READ MORE: निगम का जानलेवा गड्ढा: जमीन खुदाई के बाद खुला छोड़ने पर पातल में समाई कार, बाल-बाल बची लोगों की जान
वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में लहूलुहान युवक को एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घायल ज़फ़र उद्दीन निवासी जहांगीराबाद रहने वाला है। फिलहाल गोविंदपुरा थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
READ MORE: टॉर्च की रोशनी के भरोसे जिला अस्पतालः 600 बेड और मेडिकल कॉलेज की मांग के बीच मोबाइल टॉर्च से उपचार, वीडियो वायरल
पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों फुटेज तलाश रही है, ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके। फिलहाल किस वजह से चाकूबाजी की इस घटना को अंजाम दिया गया है, इसका कारण अज्ञात है। पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

