BCCI revises IPL 2026 schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2026 के कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया है। संशोधित शेड्यूल के अनुसार गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच 26 अप्रैल को होने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद की बजाय चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

वहीं, दोनों टीमों के बीच 21 मई को होने वाला रिवर्स मुकाबला अब चेन्नई के बजाय अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी।

बीसीसीआई ने इस बदलाव के पीछे गुजरात में 26 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनावों को मुख्य कारण बताया है। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मैचों के वेन्यू में यह परिवर्तन किया गया है।

इस सीजन अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में अब तक गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन कुछ खास प्रभावी नहीं रहा है। गुजरात टाइटंस ने अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल की है, जबकि 2 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत इस सीजन में काफी खराब रही। टीम को शुरुआती तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा, हालांकि चौथे मुकाबले में जीत दर्ज कर CSK ने अपना खाता खोला। ऐसे में शेड्यूल में हुए इस बदलाव के बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबले और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H