अनमोल मिश्रा, सतना। सतना जिले के जैतवारा कस्बे में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश सामने आई। मामला जैतवारा कस्बे के चिल्ला बस स्टैंड का है। जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान के सामने देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। सुबह जब स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली तो क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार बिरसिंहपुर डॉ शैलेंद्र बिहारी शर्मा, सीएमओ पंजाब सिंह और थाना प्रभारी जैतवारा अभिषेक पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। प्रशासन ने तत्काल समझाइश शुरू की, जो करीब पांच घंटे तक चली। अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित करना नियमों के विरुद्ध है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रतिमा स्थल पर अभी यथा स्थिति बनाए रखने की अपील की गई है। तहसीलदार के निर्देश पर नगर परिषद जैतवारा के सीएमओ पंजाब सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है कि नगर परिषद के निर्णय के बाद ही प्रतिमा को किसी उपयुक्त और निर्धारित स्थान पर विधिवत स्थापित किया जाएगा, फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन की सतर्कता और स्थानीय लोगों के सहयोग से एक संभावित विवाद को समय रहते शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।

सीधी में रैली निकालने से पहले दो पक्षों में हुआ विवाद  

अमित पांडेय, सीधी। भीमराव अंबेडकर जयंती पर रैली निकालने के पहले दो पक्षों में विवाद हो गया। रैली में शामिल होने आए लोगों और बोलेरो वाहन सवार लोगों से हुई बातचीत के बाद विवाद हुआ। रैली में शामिल लोगों ने  बोलेरो वाहन में तोड़ फोड़ कर दी। जिसमें 3 लोगों के घायल होने की सूचना है। तनाव की स्थित को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अमिलिया बाजार में भी तनाव की स्थिति बनी। तनाव को देखते पुलिस ने बाजार की दुकान बंद करवा दी। अमिलिया बाजार से भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित रैली के पहले की है पूरी घटना।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m