CSK vs KKR IPL 2026: आईपीएल सीजन 19 के 22वें मुकाबले में आज 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम आमने-सामने है। एमए चिदंबरम इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (चेपॉक) में खेले जा रहे इस मुकाबले में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने CSK के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद CSK ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए हैं। अब KKR को इस मुकाबले को जीतने के लिए 193 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।

CSK के लिए इस मुकाबले में बल्लेबाजी में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 41, आयुष म्हात्रे ने 38 और सरफराज खान ने 23 रन का योगदान दिया। वहीं शिवम दुबे 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।

KKR के लिए गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके। उनके अलावा अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और सुनील नारायण को 1-1 सफलता मिली।

पहली जीत की तलाश में कोलकाता

गौरतलब है कि इस सीजन में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है और अब तक उनका प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। दोनों ही टीमें अंक तालिका में निचले पायदान पर संघर्ष कर रही हैं। CSK ने 4 में से सिर्फ 1 मैच जीता है और 3 में हार झेली है, जबकि KKR को भी 4 में से 3 मुकाबलों में हार मिली है और एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

पॉइंट्स टेबल में CSK 9वें स्थान पर है, जबकि KKR 10वें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में चेन्नई की टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी, वहीं कोलकाता की टीम इस सीजन की पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी है।

CSK और KKR की प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद

इम्पैक्ट प्लेयर: मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

इम्पैक्ट प्लेयर: फिन एलन, मनीष पांडे, तेजस्वी दहिया, टिम सीफर्ट, नवदीप सैनी

कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H