अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 14 मई 2026 से शुरू होंगी। इसके साथ ही परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 15 अप्रैल से शुरू कर दी गई है।

बिना मार्कशीट का इंतजार किए भरें फॉर्म

बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय और परीक्षार्थी मूल अंकतालिका (मार्कशीट) का इंतजार किए बिना समय पर परीक्षा शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कोई छात्र आवेदन से वंचित न रहे।

आवेदन और शुल्क जमा करने की महत्वपूर्ण तिथियां

  • सामान्य शुल्क के साथ आवेदन: 15 अप्रैल से 22 अप्रैल 2026
  • बैंक में शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 24 अप्रैल 2026
  • लेट फीस के साथ आवेदन: 23 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026
  • बैंक में लेट फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 29 अप्रैल 2026

इस अवधि में विद्यालयों द्वारा चालान मुद्रण कर शुल्क जमा किया जा सकेगा।

परीक्षा शुल्क का विवरण

  • नियमित परीक्षार्थी: ₹600
  • स्वयंपाठी (प्राइवेट) परीक्षार्थी: ₹650
  • प्रायोगिक परीक्षा शुल्क: ₹100 प्रति विषय (अलग से)

इन अभ्यर्थियों को मिलेगी शुल्क में छूट

दिव्यांग (योग्यजन) अभ्यर्थियों और युद्ध में वीरगति प्राप्त या अपाहिज सैनिकों के पुत्र/पुत्रियों, साथ ही पुलवामा हमले में शहीद जवानों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से छूट दी गई है। हालांकि, उन्हें ₹50 का टोकन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

यहां से प्राप्त करें अधिक जानकारी

परीक्षार्थी और विद्यालय बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा किसी भी सहायता के लिए बोर्ड कंट्रोल रूम के नंबर 0145-2632866, 2632867, 2632868 और ईमेल आईडी [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H