Bihar Politics: सम्राट चौधरी के सीएम बनते ही बिहार की राजनीति में एक नए युक की शुरुआत हुई है। करीब दो दशक तक प्रदेश की राजनीति में सत्ता के शिखर पर रहने वाले नीतीश कुमार अब पूर्व मुख्यमंत्री हो चुके हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट का बायो भी बदल लिया है। नीतीश कुमार ने एक्स की प्रोफाफल से बिहार सीएम हटाकर पूर्व मुख्यमंत्री बिहार लिख दिया है। साथ ही बायो में राज्यसभा सांसद और जदयू अध्यक्ष भी जोड़ दिया गया है।
CM सम्राट का भी बदल गया बायो

वहीं, सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही सम्राट चौधरी के सोशल मीडिया अकाउंट का भी बायो बदल गया है। सम्राट चौधरी के एक्स अकाउंट के बायो में डिप्टी सीएम को हटाकर ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ’ बिहार लिख दिया गया है। गौरतलब है कि आज ही सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली है। वह बिहार के 24वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।
नीतीश कुमार ने दी सम्राट को बधाई
सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई दी है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा-आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
‘नीतीश और मोदी मॉडल से चलेगा बिहार’
सीएम पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, आज से ही वह बिहार के लिए काम करना शुरू कर देंगे। इसके साथ ही सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि, निश्चिंत रहिए बिहार में नीतीश और नरेंद्र मोदी मॉडल की ही सरकार चलने वाली है। इसके बाद उन्होंने सचिवालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला और आईएएस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की।
ये भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय में CM सम्राट चौधरी का हुआ ग्रैंड वेलकम, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

