Bihar News: पीएम मोदी ने बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी को बधाई एंव शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट के जरिए एक बधाई संदेश साझा करते हुए लिखा-बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है।
पीएम मोदी ने कहा कि, मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
दोनों डिप्टी सीएम को भी दी बधाई
इसके साथ ही पीएम मोदी ने दोनों डिप्टी सीएम को भी बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा- बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।
‘अमित शाह और पीएम मोदी की कृपा से मिला पद’
गौरतलब है कि सम्राट चौधरी बिहार के 24वें और बिहार में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। सम्राट चौधरी के सीएम बनने पर उनके पिता शकुनी चौधरी ने कहा कि, कभी-कभी ईश्वर की कृपा होती है। हमने पूरी लड़ाई लड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली। आज अमित शाह, नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की कृपा से ये पद मिला है।
ये भी पढ़ें- ‘एक आंख से सुख और दूसरे से दुख के आंसू’, सम्राट चौधरी के CM बनने पर जीतन राम मांझी कही ये बड़ी बात
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

