शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक होटल के खाने में मकड़ी निकली है। जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि होटल में इंगेजमेंट पार्टी चल रही थी। होटल स्टाफ ने इस बात से इनकार किया है। वहीं पीड़ित ने इस मामले में होटल पर कार्रवाई की मांग की है।
यह पूरा मामला शहर के बाबाड़िया कला में स्थित अशोका लीगेसी होटल का बताया जा रहा है। जहां नान में मकड़ी निकली है। बताया जा रहा है कि होटल के खाने में मिक्स वेज बासी बनाया गया था। पीड़ित धनराज सिंह धुर्वे ने बताया कि ‘ मेरे बेटे अंकित धुर्वे के रिंग सिरेमनी का प्रोग्राम अशोका लीगेसी होटल में था।
ये भी पढ़ें: आगे-आगे पुलिस की गाड़ी और पीछे-पीछे ट्रैक्टर चालक: कुरवाई में ग्रामीण ने डायल 112 को दौड़ाया, VIDEO वायरल
धनराज सिंह का आरोप है कि होटल संचालक द्वारा मिक्स वेज सब्जी बासी खिलाई गई। जिसमें खट्टा स्वाद आ रहा था और रोटियों में मकड़ियों निकल रही है। इस संबंध में होटल स्टाफ को बताया तो वे सुनने को तैयार नहीं है। वहीं उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया और प्रशासन से इस पर कार्रवाई कर होटल को बंद कराने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

