शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की भोपाल पुलिस ने डॉक्टर से हुई लूट का पर्दाफाश किया है। इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज से 17 लाख के सोने का कड़ा भी बरामद किया है। इसके साथ ही एक कार, बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किए है।
दरअसल, यह पूरा मामला श्यामलाहिल्स थाना क्षेत्र का है। जहां 10 अप्रैल को आरोपियों ने डॉक्टर मनोज वर्मा को साइकिल से गिराकर उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया था। इसके बाद सोने का कड़ा, घड़ी और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान डॉक्टर का पैर भी फ्रैक्चर हो गया था। इस मामले में पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
ये भी पढ़ें: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंदः आंखों में मिर्ची पावडर झोंककर डॉक्टर से लूट की बड़ी वारदात, 11 तोले सोने का कड़ा ले भागे
पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात की साजिश पहले से बनाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में आलिया खान, अरशान, अदनान खान और मोहम्मद मुदस्सिर कुरैशी शामिल हैं, जबकि एक आरोपी अयान फरार है। भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपिया आलिया खान, डॉक्टर मनोज वर्मा को पिछले दो साल से जानती थी। बाद में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसे लेकर डॉक्टर को सबक सिखाना चाहती थी।
ये भी पढ़ें: क्राइम ब्रांच की गाड़ी का एक्सीडेंट: आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल, डॉक्टर लूट केस के आरोपी को पकड़ने मेरठ जा रहे थे
आलिया खान राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरों में पदाधिकारी है। भोपाल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आलिया शादीशुदा और उनके दो बच्चे है। मोहम्मद मुदस्सिर कुरैशी ने डॉक्टर से कड़ा छीना था, जो आलिया के घर से बरामद किया गया है। आलिया पर पहले से चोरी का अपराध दर्ज है। अरशान पर चार, अदनान पर 18 और मोहम्मद मुदस्सिर कुरैशी पर 4 केस पहले से ही दर्ज है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

