मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस पर अभद्रता और बदसलूकी का गंभीर आरोप लगा है। बुधवार को एक युवती अपने पिता के साथ मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, जहां पुलिसकर्मियों पर मारपीट करने और युवती से जबरन मोबाइल छीनने का आरोप लगाया गया है।

READ MORE: भोपाल में डॉक्टर से लूट का पर्दाफाश: महिला मित्र ने रची थी पूरी साजिश, ऐसे दिया का वारदात को अंजाम

युवती का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पिता के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की तो पुलिस ने उनके पिता से मारपीट की। विरोध करने पर एक महिला आरक्षक ने युवती का मोबाइल जबरन छीन लिया।

READ MORE: होटल के खाने में निकली मकड़ी: इंगेजमेंट पार्टी का रखा था प्रोग्राम, खराब मिक्स वेज सब्जी खिलाने का आरोप

पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें महिला आरक्षक युवती से मोबाइल छीनते हुए साफ दिख रही है। वीडियो में युवती काफी गुस्से में नजर आ रही है। युवती ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतकर्ता के साथ इस तरह का बर्ताव पूरी तरह अनुचित है। घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश फैला हुआ है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m