Rajya Sabha Chairman reconstituted Committee of Deputy Chairmen: राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) ने उपाध्यक्षों के पैनल (उपसभापतियों की समिति) का पुनर्गठन किया है। उपाध्यक्षों के पैनल में BJP, कांग्रेस, AIADMK और BJD के छह सदस्यों को नामित किया गया है। समिति छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सांसद फूलो देवी नेताम (Phulo Devi Netam) भी शामिल किया गया है। पुनर्गठित पैनल में फूलो देवी नेताम के अलावा BJP से दिनेश शर्मा, एस फांगनोन कोन्याक और घनश्याम तिवारी; AIADMK से एम. थंबीदुरई; और BJD से सस्मित पात्रा शामिल हैं।
एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, ‘राज्यसभा के सभापति ने 15 अप्रैल 2026 से उपसभापतियों की समिति का पुनर्गठन किया है, जिसमें दिनेश शर्मा, एस फांग्नोन कोन्यक, एम थंबीदुरई, सस्मित पात्रा, फूलो देवी नेताम और घनश्याम तिवारी जैसे सदस्य शामिल हैं।
उपसभापति के रिक्त पद को भरने के लिए चुनाव 17 अप्रैल को सुबह 11 बजे होगा, जिसमें हरिवंश नारायण सिंह को इस पद के लिए फिर से मनोनीत किए जाने की संभावना है। हरिवंश नौ अप्रैल को अपनी सेवानिवृत्ति तक लगातार दो कार्यकालों के लिए राज्यसभा के उपसभापति रह चुके हैं। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया और वह शपथ भी ले चुके हैं।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

