कुंदन कुमार, पटना। भारतीय रेलवे ने धार्मिक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है। भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा आगामी 11 मई से भारत गौरव ट्रेन चलाकर छह ज्योतिर्लिंग और शिरडी का दर्शन कराने की घोषणा की गई है। इसके तहत यात्रियों को लगातार 12 दिन तक कई तीर्थ स्थान के दर्शन कराए जाएंगे इसको लेकर आई आर सी टी सी ने एक पैकेज की व्यवस्था की है।
जानें कितना देना होगा किराया?
स्लीपर में इस ट्रेन से तीर्थस्थान जाने के लिए एक यात्री को स्लीपर में 23,315 रुपए देने होंगे तो सेकंड एसी में 41,570 रुपए देने होंगे, साथ ही सेकंड एसी में यात्रा करने वाले को 50,410 रुपए चुकाने होंगे। इस टूर पैकेज में यात्रियों को शाकाहारी भोजन दिया जाएगा सुबह का नाश्ता दोनों समय भोजन और पानी की भी दिया जाएगा। टूर के दौरान वाहन और होटल भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
6 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन
भारत गौरव ट्रेन झारसुगुड़ा से अपनी यात्रा शुरू करेगी और रास्ते में बिहार के पटना, राजगीर और बक्सर जैसे स्टेशनों से भी यात्री सवार हो सकेंगे। इस खास यात्रा में श्रद्धालुओं को एक साथ 6 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका मिलेगा। इसमें उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात का सोमनाथ मंदिर, द्वारका का द्वारकाधीश मंदिर और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग शामिल हैं। इसके अलावा यह ट्रेन महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा मंदिर, नाशिक के त्र्यंबकेश्वर और औरंगाबाद के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी कराएगी। यानी एक ही सफर में कई बड़े और पवित्र धाम घूमने का मौका मिलेगा।
कहां-कहां से गुजरेगी भारत गौरव ट्रेन
इस यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए खाने-पीने, ठहरने और स्थानीय घूमने-फिरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के साथ गाइड भी मौजूद रहेंगे, ताकि कहीं कोई परेशानी न हो और यात्रा सुगम बनी रहे। यह ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, हजारीबाग, कोडरमा, गया, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजगीर, बिहारशरीफ और पटना समेत कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे बिहार और झारखंड के यात्रियों को खास फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पर संग्राम: लालू यादव का जिक्र कर ललन सिंह ने अखिलेश यादव को चेताया
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

