अखिलेश बिल्लौरे, हरदा। मध्य प्रदेश की हरदा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात में युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही भांजे ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। आइए जानते है आखिर पूरा मामला क्या है।
सड़क हादसा लेकिन पीएम रिपोर्ट से सामने आया नया मोड़
दरअसल, 15 अप्रैल 2026 को रन्हाईकला निवासी कन्हैया गाठे ने पुलिस को सूचना दी कि उनके पिता विश्राम गाठे का एक्सीडेंट हो गया है और वे घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां विश्राम गाठे के सिर, आंख और मुंह पर गंभीर चोटें पाई गईं। घायल को तत्काल जिला अस्पताल हरदा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क हादसे का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस केस की पूरी दिशा बदल दी।
ये भी पढ़ें: प्यार का दर्दनाक अंत! श्योपुर में प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव
6 साल से था अवैध संबंध
डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि मृतक की चोटें किसी एक्सीडेंट की नहीं, बल्कि हत्या की हैं। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी और उसके भांजे अजय बिल्लौरे (26) के बीच 6 साल समय से अवैध संबंध थे, जिसे लेकर घर में विवाद होता था।
ये भी पढ़ें: बदले की आग: रेप के आरोपी की गला दबाकर हत्या, निर्वस्त्र कर कुएं में फेंका शव
आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर रची साजिश
इसी के चलते अजय बिल्लौरे ने अपने साथी सचिन निषोद (23) के साथ मिलकर 14 अप्रैल की रात हत्या की साजिश रची। दोनों ने खलिहान के पास विश्राम गाठे का पीछा किया, सचिन ने उन्हें पकड़ा और अजय ने लोहे के हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हरदा में हुई इस वारदात ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा और विश्वास पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

