शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश के सभी कलेक्टर्स और कमिश्नर अपने अपने जिलों का भ्रमण करेंगे और जरूरत पड़ने पर रात विश्राम भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स के साथ वीसी से की विभिन्न अभियानों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ मोहन के निर्देश है कि- सभी कलेक्टर्स लगातार जिले में भ्रमण करें, लोगों से चर्चा करें, उनकी समस्या सुनकर समाधान करें।
गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे
गांवों में रात्रि विश्राम करें कलेक्टर्स इससे सरकारी योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। छोटे किसानों का गेहूं पहले खरीदा जाये। उन्हें समय पर भुगतान भी करायें।
मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: सरकार ने 6 दिन बढ़ाई अवधि, अब इस दिन तक करा सकेंगे गेहूं
खरीदी केंद्रों में सभी सुविधाएं कराएं उपलब्ध
सभी कलेक्टर्स गेहूं उपार्जन केन्द्रों का सघन निरीक्षण करें और यह देखें कि खरीदी केंद्र पर समुचित छाया-पानी, बारदाना, तेज गर्मी के चलते ओआरएस घोल, पावडर आदि सभी जरूरी सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। गर्मी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था हर हाल में जारी रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

