अनुराग शर्मा, सीहोर। मध्य प्रेदश के सीहोर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बेटे ने अपनी ही पिता की जान ले ली। जिसने जिंदगी दी उसे ही पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह पूरा मामला जिला मुख्यालय के समीपस्थ गंज क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोली मोहल्ला निवासी सोनू शाक्य का अपने पिता सुभाष शाक्य से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आवेश में आकर सोनू ने अपने पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपने पिता की इतनी बेरहमी से पिटाई की कि वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

ये भी पढ़ें: ‘हॉर्न तो बजा रहा था’, थार से टक्कर मारने के बाद BJP विधायक के बेटे की दबंगई, राजनीतिक रसूख के चलते FIR लिखने पर पुलिस के कांपे हाथ!

परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सुभाष शाक्य को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पुत्र सोनू शाक्य को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: मामी के साथ 6 साल से था अवैध संबंध, प्यार में रोड़ा बन रहा था मामा, भांजे ने दोस्त के साथ मिलकर किया खौफनाक कांड

फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आसपास के चश्मदीदों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जल्द ही विवाद की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m