मुजफ्फरनगर. पूर्व मंत्री और भाजपा नेता सुधीर बालियान के बेटे ने नशे में धुत्त होकर मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है. महिला और उसकी बेटी ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर मामले की शिकायत पुलिस से की थी. पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

इसे भी पढ़ें- LOVE कम, LUST ज्यादा! होटल में बंधक बनाकर प्रेमी ने 15 दिन तक महिला से किया रेप, जानिए फिर कैसे खुली दरिंदगी की पोल

बता दें कि पूरा मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है. बीती रात रेलवे रोड पर मां-बेटी टहलने के लिए निकली थी. इस दौरान 2 युवक नशे की हालत में पहुंचे और किसी के न होने का फायदा उठाकर छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की, जिसका महिला ने वीडियो बना लिया. घटना के बाद महिला ने वीडियो सौंपकर मामले की शिकायत नई मंडी कोतवाली में की.

इसे भी पढ़ें- खाक छानने को है UP पुलिस! छत का लेंटर काटकर 30 किलो चांदी ले उड़े 6 नकाबपोश लुटेरे, ‘बाबा’ बेलगाम बदमाशों पर कब लगेगी लगाम?

वहीं शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान पूर्व मंत्री और भाजपा नेता के बेटे आर्यमान रघुवंशी और उसके दोस्त शौर्य गुप्ता के रूप में की. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.