SRH vs CSK IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर खेला जा रहा है। दिन के दूसरे और सीजन के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आमने-सामने हैं। SRH के होम ग्राउंड यानी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिसके बाद SRH ने 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 194 रन बना लिए हैं। अब CSK को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 195 रन का लक्ष्य हासिल करना होगा।
SRH के लिए अभिषेक ने जड़ी सबसे तेज फिफ्टी

SRH के लिए इस मुकाबले में टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी शुरुआत दिलाई। इस दौरान अभिषेक ने 22 गेंदों में 59 रन की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही अभिषेक ने SRH के लिए सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बना लिया। इससे पहले उन्होंने और ट्रैविस हेड ने 16-16 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। अभिषेक के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने भी 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के टोटल में अहम योगदान दिया। इन दोनों के अलावा ट्रेविस हेड ने 23, सलिल अरोड़ा ने 13, नितीश रेड्डी और शिवम कुमार ने 12-12 रन की पारी खेली।
CSK के लिए गेंदबाजी में जेमी ओवरटन और अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट झटके। इनके अलावा मुकेश चौधरी को 2 और गुरजपनीत सिंह को 1 सफलता मिली।
SRH और CSK की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी

कहां देखें लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

