Railway Summer Special Trains: भीषण गर्मी और स्कूलों की छुट्टियों के बीच ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है। दरअसल, विभाग ने मदार-हावड़ा और उदयपुर-आसनसोल के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यह फैसला खासतौर पर ग्रीष्मावकाश में घर लौटने वाले छात्र-छात्राओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए लिया गया है।

मदार-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल 21 अप्रैल से पटरी पर

बता दें कि गाड़ी संख्या 09603, मदार से हावड़ा के लिए 21 और 28 अप्रैल को रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार शाम 6:40 बजे मदार से निकलेगी और अगले दिन यानी बुधवार को शाम 4:20 बजे हावड़ा पहुंच जाएगी। गाड़ी संख्या 09604, हावड़ा से 22 और 29 अप्रैल (बुधवार) को शाम 6:50 बजे चलेगी। इस ट्रेन में कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी और 7 स्लीपर कोच शामिल हैं। किशनगढ़, जयपुर, भरतपुर, टूंडला, गोविंदपुरी, गया और दुर्गापुर जैसे स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा।

राजस्थान से बंगाल तक सीधी राहत

गौरतलब है कि उदयपुर से आसनसोल के बीच भी विशेष फेरा लगाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 09623 मंगलवार रात 10:30 बजे उदयपुर से रवाना होगी और बुधवार को जयपुर होते हुए गुरुवार सुबह आसनसोल पहुंचेगी। यह ट्रेन बुधवार सुबह 6:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 10 मिनट के स्टॉपेज के बाद आगे बढ़ेगी। गाड़ी संख्या 09624 आसनसोल से 23 अप्रैल (गुरुवार) सुबह 9:00 बजे चलेगी और शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे वापस उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इसमें 22 डिब्बे होंगे, जिसमें थर्ड एसी इकोनॉमी कोच की भी नई सुविधा दी गई है।

इन स्टेशनों के यात्रियों को होगा सीधा फायदा

ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, इन ट्रेनों के चलने से उन यात्रियों को सबसे ज्यादा राहत मिलेगी जिन्हें रेगुलर ट्रेनों में महीनों पहले से वेटिंग की समस्या आ रही थी। यह ट्रेनें राणाप्रताप नगर, भीलवाड़ा, अजमेर, बांदीकुई, इटावा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन्स को कवर करेंगी।

पढ़ें ये खबरें