ज्ञान भारद्वाज, गाजियाबाद. लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की इंद्रापुरी कालोनी के पास स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने पर हंगामा हो गया है. इस घटन के विरोध में लोग सड़क पर बैठ गए हैं. मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. अब ये मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग लेने लगा है.

पुलिस ने घटना के बाद अविलंब एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है. एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. पुलिस हर संभव कार्रवाई का आश्वासन दे रही है. जब पुलिस ने FIR की कॉपी दिखाई तो कुछ लोगों ने उसे फाड़ दिया.

इसे भी पढ़ें : बच्चों की लड़ाई में बड़ों का बवाल! दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 घायल, हिरासत में 15 से 20 ग्रामीण

एक तरफ लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ पुलिस को काम करने का समय नहीं देने की बात कही जा रही है. लोगों का कहना है कि अगर पुलिस को जांच और कार्रवाई के लिए फ्री हैंड नहीं मिलेगा तो दोषियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाएगा. वहीं FIR कॉपी फाड़ना भी कानूनन अपराध है. ऐसे संवेदनशील मामलों में राजनीति से ज्यादा जरूरी है कि कानून अपना काम करे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो. वरना माहौल और बिगड़ सकता है.