दीपक उपाध्याय, पीथमपुर। इंदौर जिले की महू कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों का गुस्सा गैंगरेप के आरोपियों पर फूट पड़ा। कोर्ट परिसर में आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी। वहीं पुलिस ने मुश्किल से बचाया। आरोपियों को भीड़ से निकालकर पुलिसकर्मी ले भागे। फिलहाल सामूहिक दुष्कर्म करने वाले दरिंदों को रिमांड पर लिया गया है। जिसमें कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

दरअसल, 14 अप्रैल को इंदौर के महू विधानसभा क्षेत्र से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जहां मंदिर दर्शन के बाद अपने साथी के साथ गई एक युवती को बदमाशों ने अपनी हवस का शिकार बना लिया था। युवक-युवती मंदिर में दर्शन करने के बाद जय जवान जय किसान तालाब के पास से जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे मौके से भगा दिया था।

ये भी पढ़ें: घेराबंदी कर गैंगरेप के आरोपियों को दबोचा: जंगल में युवती को बनाया था शिकार, दोबारा घिनौनी हरकत को अंजाम देने की फिराक में थे

इसके बाद आरोपियों ने युवती को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़गोंदा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। इंदौर ग्रामीण पुलिस ने घेराबंदी कर बेरछा के जंगल से ही दोनों को गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपियों पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m