अशोक कुमार जायसवाल, चंदौली. जनपद के सकलडीहा क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.
इसे भी पढ़ें- चायवाले पर अत्याचार करके लखनऊ सरकार… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बोला तीखा हमला, जानिए ऐसा क्या बोल गए सपा सुप्रीमो?
बता दें कि घटना भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हुई, धर्मेंद्र नाम का युवक बाइक से अपनी बहन को लेकर कहीं जा रहा था. इसी दौरान अचानक सड़क पर आवारा पशु आ गया और उसे बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बाइक पर सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए.
इसे भी पढ़ें- बच्चों की लड़ाई में बड़ों का बवाल! दो पक्षों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 घायल, हिरासत में 15 से 20 ग्रामीण
वहीं हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में इलाज के दौरान रीना देवी ने दम तोड़ दिया. वहीं धर्मेंद्र की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई. घटना को लेकर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि आवारा पशुओं की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

