PBKS vs LSG IPL 2026: आईपीएल में आज डबल हेडर के दूसरे और सीजन के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीमें आमने-सामने हैं। LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद PBKS ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 254 रन बनाए। अब LSG को इस मुकाबले को जीतने के लिए 255 रन बनाने होंगे। यह इस सीजन का सबसे बड़ा है। इससे पहले बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ 250/3 का स्कोर बनाया था। ।

बता दें कि न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में PBKS को 0 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें मोहम्मद शमी ने ओवर की तीसरी गेंद पर मिशेल मार्श के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि इसके बाद PBKS के बल्लेबाजों ने गियर बदलते हुए चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। इस दौरान प्रियांश आर्य (37 गेंद पर 93 रन) और कोनोली (46 गेंद पर 87 रन) ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इनके अलावा मार्कस स्टोइनिस ने 29, शशांक सिंह ने 17 और नेहाल वढेरा ने 13 रन की पारी खेली।
LSG के लिए गेंदबाजी में मणिमरन सिद्धार्थ और प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट झटके। इनके अलावा मोहम्मद शमी और मोहसिन खान को 1-1 सफलता मिली।
पंजाब ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर
यह स्कोर आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर है, जबकि आईपीएल इतिहास में पंजाब का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले पंजाब ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 262 रन बनाए थे, जो टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
PBKS बनाम LSG हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी?
आईपीएल के इतिहास में PBKS और LSG के बीच कांटे की टक्कर रही है। इस लीग में 6 बार दोनों टीमों की भिड़ंत हुई है। इस दौरान पंजाब ने 3 तो लखनऊ ने भी 3 मैच जीते हैं। आज देखना दिलचस्प होगा कि कौन इस राइवलरी में बढ़त बनाता है।
PBKS और LSG की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स (PBKS)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर- विजयकुमार वैश्य, हरप्रीत बराड़, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, विष्णु विनोद
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान
इम्पैक्ट प्लेयर- अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मयंक यादव, हिम्मत सिंह
कहां देखें लाइव मैच?

आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। दर्शक इस मुकाबले का लाइव प्रसारण टीवी पर देख सकते हैं। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, लल्लूराम डॉट कॉम पर भी आप मैच से जुड़ी हर अपडेट और लाइव स्कोर देख सकते हैं।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

