रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज जैन तीर्थ मोहनखेडा पहुंचे। जहां वे श्री राज राजेंद्र जयंतसेन म्यूजियम जैन तीर्थ में आयोजित पारणा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब से आशीर्वाद लिया। इससे पहले सीएम ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर नव-दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।
400 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
सीएम डॉ मोहन यादव रविवार 19 अप्रैल को धार जिले के दौरे पर रहे। जहां सबसे पहले उन्होंने ग्राम सिरसोदिया में ‘मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना’ के अंतर्गत आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने स्वयं अभिभावक का दायित्व निभाते हुए 400 नव-विवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

बेटियों की शादी बोझ नहीं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के विवाह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। भारतीय संस्कृति में विवाह एक श्रेष्ठ और पवित्र संस्कार है यह 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण है जिसे “पाणिग्रहण संस्कार”भी कहा जाता है। सरकार की इस योजना के माध्यम से उन सभी गरीब अभिभावकों की इस चिंता को खत्म किया है। जिससे वे बेटियों की शादी को बोझ नहीं वरदान समझे।
जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे सीएम
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जैन तीर्थ मोहनखेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज साहब से आशीर्वाद लिया। पारणा महोत्सव में उन्होंने कहा कि अहिंसा परमोधर्म के सिद्धांत पर चलना है। इसके साथ ही उन्होंने गुरु शिष्य परंपरा पर भी अपनी बात रखी।
आशीर्वाद लेकर इंदौर हुए रवाना
मोहनखेड़ा तीर्थ स्थित दादा गुरुदेव श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराज साहब के मंदिर में दर्शन वंदन के बाद मोहनखेड़ा तीर्थ पर विराजित गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहब और गच्छाधिपति आचार्य श्री लेखेंद्र सूरीश्वरजी जी महाराज साहब से आशीर्वाद लेकर हेलीकॉप्टर से इंदौर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ केबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप भी मौजूद रहे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

