MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज सोमवार 20 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम

महिला आरक्षण को लेकर पूरे देशभर सहित मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश में बीजेपी पदयात्रा वर्सेस कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

संस्कारधानी में रिश्ते शर्मसार

मध्य प्रदेश का जबलपुर शहर, जो संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है, वहां एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रिश्तों को कलंकित करने वाली इस घटना में एक चाचा ने अपनी ही 13 वर्षीय नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का जघन्य अपराध किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

6 शासकीय रेलवे पुलिसकर्मी निलंबित

रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली के आरोप में GRP (NG) पुलिस पर लगे मारपीट के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के बाद BG और NG में पदस्थ 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

विधायक का जागा पुत्र मोह

पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। वीडियो में (आईपीएस) एसडीओपी करेरा आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए सवाल भी कर रहे हैं कि करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है। इतना ही नहीं, विधायक ने कहा कि मेरा बेटा दिनेश करेरा भी आएगा तथा चुनाव भी लड़ेगा। उनकी इस लाइन ने स्थानीय नेताओं को चिंतित कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

CM डॉ मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सीएम डॉ मोहन दोपहर 1:00 बजे भोपाल से कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे और वहां से रासिपुरम विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। दोपहर 1:20 बजे वे रासिपुरम विधानसभा में पार्टी की बैठक लेंगे और स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

11 साल के नाबालिग की हसिया से गला रेतकर हत्या

 मध्य प्रदेश केसतना शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज और हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। बैंक कॉलोनी में एक 11 वर्षीय बालक की हसिया से गला रेत कर निर्मम हत्या कर उसके शव को नीले ड्रम में बंद कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। यहां पढ़ें पूरी खबर

भोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर एक बड़ी घटना ने यात्रियों में हड़कंप मचा दिया। भोपाल से जोधपुर जाने वाली भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन की जनरेटर कार (पावर कार) में अचानक तेज धुआं निकलने लगा और हल्की आग की लपटें भी दिखाई दीं। धुएं की वजह से पूरा प्लेटफॉर्म धुआं-धुआं हो गया, जिससे कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर

पैसों के लिए बेटा बना हैवान

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पिछोड़ी गांव में रुपयों के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को 20 अप्रैल की दोपहर फोन पर सूचना मिली कि ग्राम पिछोड़ी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। यहां पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर के एलिवेटेड रोड हादसे का होगा खुलासा ? 

एमपी के ग्वालियर के एलिवेटेड रोड हादसे की जांच शुरू हो गई है। कांग्रेस के आरोपों के बाद ऊर्जा मंत्री ने क्वालिटी टेस्ट के निर्देश दिए थे। ऐसे में NABL सर्टिफाइड पांच लैब्स ने क्वालिटी जांच के लिए सैम्पल लिए। निर्माण एजेंसी के बेस कैम्प पर नॉन डिस्ट्रक्टिव और डिस्ट्रक्टिव सेम्पलिंग की गई। जिनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की संभावना है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में करोड़ों का घोटाला

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा में शासकीय राशि में हेरफेर के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। 18 करोड़ के शिक्षा विभाग घोटाले के बाद अब आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में करीब 4 करोड़ का बड़ा गबन सामने आया है। रविवार देर शाम कट्ठीवाड़ा थाने में तीन अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गर्भवती की संदिग्ध मौत

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय संध्या अहिरवार के रूप में हुई है, जिन्हें 17 तारीख को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m