देहरादून. तथाकथित महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी पारा गरमाया हुआ है. पक्ष और विपक्ष के नेता अपने-अपने तर्क देकर एक-दूसरे की खिंचाई करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा और सीएम धामी पर निशाना साधा है. उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा में 70 सीटों पर ही 33% महिला आरक्षण लागू करने की मांग की है. साथ ही सरकार का साथ देने की भी बात कही.

इसे भी पढ़ें- शादी थी या मजाक! न आई बारात, न ही पहुंचा दूल्हा, इंतजार करता रह गया दुल्हन पक्ष, फिर जो वजह पता चली जानकर रह जाएंगे हैरान

एक्स पर पोस्ट कर गणेश गोदियाल ने कहा, केंद्र सरकार और भाजपा आम जनता की आंखों में धूल झोंककर झूठ की राजनीति कर रही है. यदि सच में महिलाओं के हित की बात है, तो उत्तराखंड विधानसभा में 70 सीटों पर ही 33% महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव तुरंत विधानसभा में पारित किया जाए. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार के पास कई विकल्प हैं लोक सेवा आयोग, चिकित्सा, इंजीनियरिंग समेत विभिन्न पदों पर 33% आरक्षण लागू किया जा सकता है. लेकिन साफ है कि नीयत महिलाओं का कल्याण नहीं, बल्कि सिर्फ राजनीतिक लाभ लेना है जिसका जवाब जनता जरूर देगी.

इसे भी पढ़ें- सपा बहादुर के शासन में पलायन, गुंडागर्दी और… डिप्टी CM ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, जानिए आखिर क्यों और क्या कहा

एक और पोस्ट में उन्होंने कहा, उत्तरप्रदेश सरकार विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को कोसने के लिए विशेष सत्र बुला रही है, जिसका अनुसरण मुख्यमंत्री धामी जी भी करने वाले हैं. मैं ये कहना चाहता हूं कि कांग्रेस को कोसने की बजाय सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव लाया जाए कि 2027 में 70 सीटों में से 33% सीटों में महिलाओं के लिए आरक्षण लाया जाए, जिसमें हम राज्य सरकार के साथ हैं.