Iran Attacks Ships Coming to India: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक बार फिर भारत आ रहे जहाज पर ईरान ने हमला किया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार करने के दौरान भारतीय जहाज पर गोलीबारी की। इसके बाद जहाज को जब्त कर अपने साथ ले गई। इन जहाजों की पहचान MSC Francesca और Epaminodes के रूप में की गई है। जहाजों के मालिकों से तुरंत संपर्क नहीं हो सका है। इनमें से एक जहाज Epaminodes दुबई से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहा था। फिलहाल मामले में भारत सरकार की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि ये हमला डोनाल्ड ट्रंप के यूएस और ईरान सीजफायर बढ़ाने के बयान के बाद हुआ है। ट्रंप के ऐलान के बाद हॉर्मुज स्ट्रेट में तीन कार्गो शिप पर हमला हुआ है। गोलीबारी की घटना के बाद भी सभी सुरक्षित हैं।

जहाज ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, ईरान की ओर से जब्त किया गया जहाज एपामिनोंडास (Epaminodes ) गुजरात के मुंद्रा पोर्ट जा रहा था। ये जहाज दुबई से अपनी यात्रा शुरू कर भारत की ओर आ रहा था कि तभी आईआरजीसी ने इस पर हमला कर अपने कब्जे में ले लिया। भारतीय बंदरगाह की ओर जा रहे जहाज की इस जब्ती ने समुद्री सुरक्षा और सप्लाई चेन को लेकर भारत की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इस इलाके में हुई है गोलीबारी की घटना

रिपोर्ट के मुताबिक ओमान के नॉर्थ ईस्ट इलाके में गोलीबारी और रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से अटैक किया गया है। लाइबेरिया का झंडा लगा एक कंटेनर जहाज के ब्रिज को नुकसान हुआ है। IRGC की एक गनबोट जहाज के करीब आ रही थी। इसके बाद ही जहाज पर हमला किया गया। फिलहाल जहाज में मौजूद सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. गनबोट पर तीन लोग सवार थे। ईरान से लगभग आठ नॉटिकल मील पश्चिम में एक दूसरे कंटेनर जहाज पर भी गोलीबारी की गई। पनामा का झंडा लगे इस जहाज को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उसके चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

ईरान ने अमेरिका को दी धमकी

साथ ही आईआरजीसी ने वेस्ट एशिया में अमेरिकी तेल कंपनियों और तेल कुओं को निशाना बनाने की धमकी दी है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के हवाले से ये धमकी आई है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बुनियादी ढांचे को छुआ गया तो वेस्ट एशिया में अमेरिकी स्वामित्व वाले जितने भी तेल के कुएं हैं उन्हें तबाह कर दिया जाएगा। ईरान ने साफ कर दिया है कि वो अमेरिकी मालिकाना हक वाली सभी अमेरिकी तेल कंपनियों पर चुन-चुनकर हमला करेगा।

18 अप्रैल को भारतीय जहाजों पर भी हुई थी गोलीबारी

इससे पहले 18 अप्रैल को 2 भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इसका विरोध भारत ने ईरान के समक्ष जमकर किया था। इससे जुड़ा एक ऑडियो भी सामने आया था। इसमें भारतीय जहाज पर मौजूद कैप्टन और ईरानी सेना के बीच बातचीत हुई थी। इसमें जहाज कैप्टन ने कहा था कि उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी। हालांकि अब फायरिंग की जा रही है। उन्हें वापस लौटने की इजाजत दी जाए। इसके बाद भारतीय नौसेना ने अपनी एडवाइजरी में साफ कर दिया था कि बिना हमारी परमिशन के इस रास्ते को पार न करें। साथ ही लार्क द्वीप से दूरी बनाए रखें।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m