विकास कुमार, सहरसा। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल बनमा ईटहरी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कासीमपुर टोलवा मेन रोड पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 1024 पीस यानी कुल 102.4 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया।

दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से दो तस्करों विकाश कुमार और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है, जो इस खेप को लेकर कहीं जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडाधिकारी की मौजूदगी में पूरी तलाशी प्रक्रिया पूरी की गई। इस मामले में बनमा ईटहरी थाना कांड संख्या 84/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने बरामद कोरेक्स, स्कॉर्पियो वाहन और दो मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। साथ ही पूरे नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच तेज कर दी गई है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

102 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद

घटना की जानकारी देते हुए बख्तियारपुर एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि, बनमा ईटहरी थाना को यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजला रंग के चार चक्का वाहन में कुछ लोग प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गई, जिनके निर्देश पर सूचना का सत्पायन व कार्रवाई करने के लिए के बनाम ईटहरी थाना पुलिस टीम कासीमपुर टोलवा मेन रोड पर पहुंची, जांच के क्रम में पहलाम की ओर से आ रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोककर, जब उसकी तलाशी ली गई तो वाहन में से 8 पीले बोरे में बंद कुल 1024 पीस कुल मात्रा 102.4 लीटर प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप बरामद किए गए।

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

उन्होंने बताया कि मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों तस्कर जिले के ही रहने वाले हैं। इनमें से एक की पहचना विकाश कुमार पुत्र अरविन्द यादव के रुप में हुई, जो सौरबाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वहीं, दूसरा तस्कर राहुल कुमार पुत्र मनोज यादव थाना सिमरी वसितियारपुर का निवासी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें- खुदकुशी: देर रात पुलिसकर्मी ने लगाया मौत को गले, सामने आई यह हैरान करने वाली वजह