Delhi Parking Crisis: दिल्ली में पार्किंग संकट से लोगों को राहत दिलाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) जुट गई है। दिल्ली सरकार (Delhi Government) दिल्ली में पार्किंग समस्या से राहत के लिए पांच जगह मल्टीलेवल पार्किंग बनाई जाएगी। शहर के अलग-अलग इलाकों में आधुनिक मल्टीलेवल पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू करने की दिशा में काम तेज हो गया है। 1,261 वाहनों की क्षमता वाली परियोजनाएं तीन साल में पूरी होंगी।
दिल्ली के कड़कड़डूमा, ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1, दिलशाद गार्डन, द्वारका और सैनी एनक्लेव में पार्किंग की किल्लत को देखते कार पार्किंग बनाने की योजना तैयार की गई है। इन परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया ई-नीलामी के जरिए पूरी की जाएगी।
इन पार्किंग कॉम्प्लेक्स में कुछ हिस्सा व्यावसायिक उपयोग के लिए भी निर्धारित किया गया है। इससे परियोजनाएं आर्थिक रूप से व्यवहारिक बन सकेंगी। तय नियमों के अनुसार यह कमर्शल स्पेस मास्टर प्लान-2021 के तहत इस्तेमाल किया जाएगा। अलग-अलग श्रेणियों के लिए पार्किंग और कमर्शल स्पेस के रेट भी अलग तय किए गए हैं।
दिल्ली में पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. सबसे ज्यादा दिक्कत रिहायशी क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जहां अक्सर पार्किंग को लेकर विवाद होते रहते हैं। हाल ही में प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर हुए झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया था, जो इस समस्या की गंभीरता को दिखाता है। नई मल्टीलेवल पार्किंग परियोजनाएं उन इलाकों में विकसित की जा रही हैं जो रिहायशी क्षेत्रों के करीब हैं। इससे स्थानीय लोगों को सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही सड़कों पर खड़ी गाड़ियों की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है।
एक हजार से ज्यादा गाड़ियों के लिए बनेगी सुविधा
इन सभी प्रोजेक्ट्स के जरिए कुल 1,261 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। लगभग 11,048 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाली ये सुविधाएं सड़कों पर अवैध पार्किंग को कम करने में मदद करेंगी। इससे ट्रैफिक की रफ्तार सुधरने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

