Bilaspur News Update : बिलासपुर. कोटा पुलिस ने सीवी रमन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से को ढूंढ निकाला. बी. फार्माेसी के छात्र रोहित कुमार को पुलिस ने नागपुर से सकुशल बरामद किया. वह 6 मार्च 2026 को अचानक हॉस्टल से लापता हो गया था. शिकाय के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजैक्शन सहित तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से किया विश्लेषण गया. लापता छात्र की तलाश में पुलिस की टीम को दमोह, मथुरा, वृंदावन भी रवाना किया गया, लेकिन वह नहीं मिला. पतासाजी के दौरान टेक्निकल एविडेंस से बड़ा क्लू हाथ लगा. 25 अप्रैल को नागपुर में लोकेशन मिलने पर तुरंत टीम रवाना की गई.

26 अप्रैल को नागपुर से सकुशल बरामद कर बिलासपुर वापस लाया. पुलिस पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह ऑनलाइन बेटिंग गेम्स का आदी था. ऑनलाइन गेम में पैसे लगाने के लिए वह कई लोगों से उधार ले चुका था. वहीं पिता से डर के कारण खुद ही प्लान बनाकर छात्र हॉस्टल से भाग गया. फिलहाल पुलिस ने छात्र को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है.

सीयू प्रशासन ने सुरक्षा प्रभारी को थमाया नोटिस

बिलासपुर. गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विवेकानंद हास्टल में लॉ डिपार्टमेंट व फार्मेसी के छात्रों के बीच विवाद मामले में यूनिवर्सिटी द्वारा गठित चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने सोमवार को जांच शुरू की, लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई है. वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी चूक के लिए यूनिवर्सिटी के सुरक्षा प्रभारी सीमा राय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विवेकानंद ब्वायस हास्टल विवाद मामले में अब यूनिवर्सिटी के सुरक्षा प्रभारी सीमा राय भी जांच के घेरे में आ गई है. सीमा राय जुलाजी डिपार्टमेंट में प्राध्यापिका है साथ ही यूनिवर्सिटी के सुरक्षा विभाग के प्रभारी का भी दायित्व उनके ऊपर है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया है, जिसका उन्हें जवाब यूनिवर्सिटी को देना होगा और यूनिवर्सिटी की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी उनसे इस मामले में पूछताछ कर सकती है. फैक्ट फाइंडिंग कमेटी आज मामले में जांच करने बैठी थी, किन्तु यूनिवर्सिटी में सेमेस्टर एग्जाम भी चल रहा है इसलिए आज जांच समिति छात्रों का बयान एवं पूछताछ नहीं कर पाई है. इसलिए आज मामले में जांच पूरी नहीं हो पाई है.

बिना पदनाम के थाने में शिकायत

धार्मिक टिप्पणियों एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट के कारण मारपीट की घटना के संबंध में चार छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने सेंट्रल यूनिवर्सिटी की ओर से जो शिकायत पत्र कोनी थाना को लिखा गया है, उसमें प्रार्थी केन्द्रीय सुरक्षा अनुभाग गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी लिखा है. इसमें किसी जिम्मेदार व्यक्ति का पदनाम भी नहीं लिखा ठगया है. बिना पढ़नाम के सुरक्षा अनुभाग की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

चार छात्र हास्टल से निष्कासित

सेंट्रल यूनिवर्सिटी द्वारा लॉ डिपार्टमेंट के तीन छात्रों तोफान चन्द्र नायक, प्रियांशु, कौस्तुभ मणी पाण्डे एवं फार्मेसी डिपार्टमेंट के अंशुमान सिंह को हास्टल से निष्कासित कर दिया गया है. इन चारों छात्रों के खिलाफ यूनिवर्सिटी द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई गई है. इन हास्टल के छात्रों के एके वाट्सएप ग्रुप में भगवान श्रीराम, परशुराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया. इसी को लेकर यूनिवर्सिटी हास्टल में झगड़ा हुआ.

शुरू की गई है जांच

सीयू के मीडिया प्रभारी प्रो. मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि ब्वायस हास्टल में छात्रों के बीच विवाद मामले में यूनिवर्सिटी की ओर चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई गई है. कमेटी द्वारा इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है, अभी जांच पूर्ण नहीं हो पाई है.

narayana

सड़क हादसे में महिला की मौत

बिलासपुर. तोरवा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजड़ गईं. तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा लालखदान ओवरब्रिज पर सुबह करीब 5:30 बजे हुए इस हादसे को देख हर किसी का दिल पसीज गया.

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी रणजीत डहरिया अपनी पत्नी बिरस
बाई डहरिया के साथ गुजरात से रोजी-रोटी कमाकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. दोनों रविवार सोमवार की रात ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे और रेलवे स्टेशन से सुबह करीब 5 बजे घर जाने के लिए ऑटो क्रमांक सीजी 10 एजी 7221 किराए पर लिया. ऑटो लालखदान ओवरब्रिज पहुंचा ही था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक सीजी 04 बीए 3294 ने जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिरस बाई डहरिया को मृत घोषित कर दिया. वहीं उनके पति रणजीत डहरिया की हालत गंभीर बनी हुई है. ऑटो चालक को गंभीर चोट आई है, हादसे में उसका पैर टूट गया है. घटना की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

रात में संदिग्ध रूप से घूमने वाले 170 लोगों पर हुई कार्रवाई

कोरबा. जिला पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में रात में बिना कारण के घूमने वाले संदिग्ध लोगों के विरुद्ध पुलिस ने धारा 128 के तहत पिछले 15 दिन में कुल 170 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है. है. पुलिस ने बताया कि रात्रि में होने वाले चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है. जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि रात्रि में अनावश्यक रूप से बाहर न घूमें, आवश्यक होने पर अपने पहचान संबंधी दस्तावेज साथ रखें, पुलिस जांच के दौरान सहयोग करने की अपील की है. जिला पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का वातावरण और अधिक मजबूत हो सके

क्रिकेट ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़. जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा, खिलाने वाले 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. “ऑपरेशन अंकुश” के तहत की गई इस कार्रवाई में आरोपियों से करीब ढाई लाख कीमत के 7 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 15490 और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं.

पुलिस ने बताया कि पहली कार्रवाई नयागंज कोष्टापारा स्थित खादी ग्राम भंडार के पास दबिश देकर सोनू देवांगन (21) को गिरफ्तार किया. आरोपी अपने मोबाइल से चेन्नई सुपर किंग, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल मुकाबलों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा खेल रहा था और अन्य लोगों को भी खिला रहा था. जांच में उसके मोबाइल में मैच से संबंधित स्क्रीनशॉट और गूगल-पे ट्रांजेक्शन मिले. आरोपी के कब्जे से वीवो मोबाइल जब्त कर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 7 के तहत कार्रवाई की गई.

दूसरी कार्रवाई में गद्दी चौक स्थित ए-वन कैफे के संचालक हर्षित देवांगन (24) को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी के पास से दो मोबाइल बरामद किए गए, जिनके माध्यम से वह हार-जीत पर दांव लगवा रहा था और डिजिटल

पेमेंट से लेनदेन कर रहा था. पूछताछ में आरोपी ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालन स्वीकार किया, जिस पर उसके विरुद्ध भी जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

इसी तरह घरघोड़ा पुलिस ने गोयल ट्रेडिंग किराना दुकान में दबिश देकर भरत गोयल को गिरफ्तार किया. आरोपी आईपीएल मैच के दौरान छक्का, चौका, विकेट और हार-जीत पर लोगों से रकम लेकर ऑनलाइन जुआ खिला रहा था. पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया. आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल जब्त किया गया. इसके अलावा घरघोड़ा पुलिस टीम ने जय स्तंभ चौक के पास एक और बड़ी रेड कार्रवाई में गौतम भोजवानी, लक्ष्मीनारायण सिदार और सागर गुप्ता को ऑनलाइन सट्टा खेलाते पकड़ा . आरोपी आईपीएल मैच की हर गेंद और परिणाम पर दांव लगवा रहे थे. पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने पर तीनों को मौके पर ही दबोच लिया गया. इनके कब्जे से चार मोबाइल और 15,490 रुपये नगद जब्त किए गए. आरोपियों के विरुद्ध धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 तथा 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

उपरोक्त चारों कार्रवाई में आरोपियों से पूछताछ में सट्टा खाईवाल की जानकारी मिली है, साइबर और थाने की टीम आरोपियों की पतासाजी में जुटी है.