Husband Suicide : लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. शादी के बंधन में 7 जन्मों तक साथ रहने का वादा किया जाता है, लेकिन कई बार यह एक दिखावा साबित होता है. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक पति ने रिश्ते में मिली बेवफाई के गम में आत्मघाती कदम उठा लिया. मृतक की पहचान 42 वर्षीय परमानंद यादव के रूप में हुई है.  

इसे भी पढ़ें : CG Breaking : कल आएंगे 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा

नहीं मानी पत्नी, पति ने प्रेमी के घर के सामन लगाई फांसी

जानकारी के मुताबिक, ग्राम किलेपार (रनचिरई) निवासी परमानंद यादव की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. परमांनद पिछले तीन दिनों से पत्नी को मनाने की कोशिश कर रहा था. (Man Suicide After Wife Betrayal) वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई. इसके बाद परमानंद अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड के गांव चौरेल (अर्जुन्दा) पहुंचा और उसके घर के सामने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

narayana

दोनों पक्षों के बयान दर्ज होना बाकी (Husband Suicide)

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे सुरक्षित उतारा. पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मामले में अर्जुन्दा थाना प्रभारी इंद्रा वैष्णव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतक परमानंद यादव की पत्नी घर से भागकर चौरेल आ गई थी, जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली. दोनों पक्षों के बयान अभी बाकी है. जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.