वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में लगभग 6,350 करोड़ के अलग-अलग डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नई संसद बनी तो पहला काम हमने बहनों को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का ही किया। 40 वर्षों से बहनों का यह अधिकार अटका और लटका हुआ था, इसलिए 2023 में संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करवाया। कानून बनने के बाद उसे लागू किया जाना आवश्यक होता है, इसलिए पिछले दिनों संसद में इसको लेकर चर्चा रखी गई।
संविधान में संशोधन को लेकर हम कानून लेकर आए
संविधान में संशोधन को लेकर हम कानून लेकर आए। यह संशोधन ऐसा था जिसके बाद ज्यादा संख्या में बहनें विधानसभा और लोकसभा में पहुंच पातीं लेकिन कांग्रेस, सपा, TMC और DMK जैसी पार्टियों ने एक बार फिर देश की महिलाओं को धोखा दिया है। ऐसे दलों ने 40 सालों से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाया हुआ था और अब फिर इसे लाल झंडी दिखा दी। असल में यह सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं।
तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए
असल में यह सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं। यह परिवारवादी दल देश की उन बेटियों को विधानसभा और संसद नहीं आने देना चाहते हैं। जो कॉलेज कैंपस से लेकर पंचायतों और स्थानीय निकायों तक अपने दम पर नेतृत्व दे रही हैं। ये जानते हैं कि अगर धरातल पर काम करने वाली बेटियां ऊपर आ गईं तो इनका नियंत्रण खत्म हो जाएगा। इनकी सत्ता पर सवाल खड़े हो जाएंगे। इसलिए जो परिवारवादी दल हैं वह संसद में हुए विरोध में सबसे आगे रहे हैं।
READ MORE: PM मोदी ने काशी को दी 6,332 करोड़ की सौगात, कहा- आपके आरक्षण का हक लागू हो इसके लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा
3 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि सुविधा और सुरक्षा का विश्वास देने के साथ-साथ हमने बहनों की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया है। बीते 11 वर्षों में देश की करीब 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं, इन समूहों को लाखों रुपये की मदद मिल रही है, जिससे बहनें अपना काम कर रही हैं। ऐसे ही प्रयासों से अबतक 3 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।
READ MORE: राजनीति अपनी जगह है और… अनुपमा जायसवाल से मिले अखिलेश, सपा चीफ का पुतला फूंकते समय झुलसी थी BJP विधायक
हमारी सरकार की नीतियों में निरंतर महिला कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। 2014 में आपने हमें सेवा का अवसर दिया तो देश में 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बने। 30 करोड़ से ज्यादा बहनों के बैंक खाते खुले। 2.5 करोड़ से ज्यादा घरों में बिजली का कनेक्शन दिया गया। 12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल पहुंचाया। यानी अनेक बड़ी योजनाओं के केंद्र में बहनों-बेटियों को रखा गया।
READ MORE: बचने का कोई चांस नहीं! पुलिस ने 1 करोड़ 65 लाख की शराब की जब्त, खाकी ने ऐसे किया तस्करी के खेल को फेल
दवाई, सिंचाई और सुनवाई हमारी प्राथमिकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि असम, केरलम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में बहनों ने रिकॉर्ड मतदान किया है। महिला आरक्षण विरोधी दलों को अंदाजा नहीं है कि बहनों का यह वोट महिला विरोधी इन दलों को सजा देने के लिए हुआ है। भाजपा-NDA सरकार का एक ही मंत्र है- नागरिक देवो भव। देश के नागरिकों की पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई और सुनवाई, यह हमारी प्राथमिकता है।
बेटियों के लिए सैनिक स्कूल के दरवाजे खोले’ ‘भारत की बेटियां हर क्षेत्र में काम कर रही हैं’‘संविधान में संशोधन के लिए हम कानून लाए’विपक्ष ने फिर महिलाओं को धोखा दिया,ये विपक्षी दल नारी शक्ति से डरे हुए हैं,इनकी मंशा बेटियां पहचान चुकी हैं,विपक्ष ने महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाया,हम बेटियों की सुरक्षा की गारंटी देते हैं,नारी शक्ति विकसित भारत का स्तंभ,विकास का रथ निरंतर गतिमान है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

