MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज मंगलवार 28 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…

राजा रघुवंशी की कातिल पत्नी सोनम को जमानत

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस फैसले के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने शिलांग पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिवार का आरोप है कि सोनम रघुवंशी को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। पढ़ें पूरी खबर

करोड़ों की मूंग डकारने वाले मास्टरमाइंड का सरेंडर

मध्य प्रदेश के कृषि बेल्ट मे हुए सबसे बड़े सरकारी घोटालों में से एक एकलव्य वेयरहाउस मूंग कांड में आखिरकार मुख्य आरोपी अमित तोमर ने घुटने टेक दिए हैं। पिछले दो महीनों से पुलिस को छका रहा अमित मंगलवार को खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज होने के बाद आरोपी अमित के पास कोई रास्ता नहीं बचा था। पढ़ें पूरी खबर

पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत

 पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 25 साल पुराने भ्रष्टाचार के मामले में राजेंद्र भारती को कोई राहत नहीं मिली है। राजेंद्र भारती को विशेष सत्र की अदालत सजा सुना चुकी है, जिसके बाद उन्हें विधायकी गवानी पड़ी थी। हाईकोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई 29 जुलाई को तय की है। पढ़ें पूरी खबर

BJP विधायक प्रीतम लोधी बोले- मैं नशे का ज्ञानी

थार कांड में बेटे के अपमान, आलाकमान के सामने पेशी और आईपीएस से विवाद की वजह से विपक्ष के निशाने पर आने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने इस बार नशे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने खुद को नशे में पीएचडी बताया। इतना ही नहीं, उन्होंने भरे मंच से लोधी समाज से एक मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर डाली। पढ़ें पूरी खबर

‘डोनाल्ड ट्रंप’ के नाम किसानों का ज्ञापन

हरदा जिले में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भर दी है। ‘घेरा डालो- डेरा डालो क्रांति आंदोलन’ के तहत करीब 270 गांव के हजारों किसान लगभग 5000 ट्रैक्टर के साथ सड़कों पर उतर आए हैं। कृषि उपज मंडी में किसानों का यह जमावड़ा एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। किसानों के आंदोलन को देखते हुए पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है। पढ़ें पूरी खबर

MP में एशियाई वाइल्ड बफेलो की वापसी

मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला जिलों में फैले कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार रेंज में लगभग 45 वर्षों बाद एशियाई वाइल्ड बफेलो की वापसी हुई। इस ऐतिहासिक पलो के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं साक्षी बने और सूपखार पहुंचकर असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए 4 वाइल्ड बफेलो 3 मादा और 1 नर को सॉफ्ट रिलीज के तहत विशेष बाड़े में छोड़ेंगे। पढ़ें पूरी खबर

ओबीसी 27% आरक्षण मामले की सुनवाई टली

मध्यप्रदेश में बहुचर्चित ओबीसी को 27% आरक्षण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले नया मोड़ आ गया है। सरकार की ओर से नियुक्त दो विशेष अधिवक्ताओं को मामले से अलग किया गया है। एडवोकेट रामेश्वर सिंह ठाकुर और एडवोकेट विनायक शाह को विशेष अधिवक्ता के पद से अलग कर दिया गया है। मामले की सुनवाई आज फिर टल गई है। मामले की अगली सुनवाई 13,14 और 15 मई को होगी। सुप्रीम कोर्ट से कुछ याचिका हाईकोर्ट ना पहुंचने का हवाला दिया गया। विरोधी पक्ष के वकील ने समर वेकेशन के बाद सुनने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर

गोकशी केस में जेल से छूटा असलम चमड़ा

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोकशी केस में असलम चमड़ा को जेल से जमानत मिल गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून निरस्त होने पर उन्हें रिहा किया गया है। जेल से छूटने के बाद पुलिस ने असलम पर तुरंत NSA लगाया था। यह पूरा मामला स्लॉटर हाउस से निकले कंटेनर में गोमांस से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर

बारिश के बीच तड़पती रही गर्भवती

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य दावों की जमीनी हकीकत एक बार फिर पन्ना जिले के दुर्गम क्षेत्र कल्दा में उजागर हुई है। जहां सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला को सहना पड़ा। तेज हवाओं और बारिश के बीच परिजन गर्भवती महिला को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर या स्टाफ के बजाय उन्हें गेट पर ताला मिला। पढ़ें पूरी खबर

UCC को लेकर सीएम डॉ. मोहन ने तेज किए प्रयास

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (UCC) के संबंध में अध्ययन और परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। यह समिति विभिन्न विधिक, सामाजिक-प्रशासनिक पहलुओं का गहन अध्ययन कर संतुलित और व्यवहारिक सुझाव प्रस्तुत करेगी। पढ़ें पूरी खबर

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m