Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (29 अप्रैल 2026) की खबरों में एग्जिट पोल- असम-बंगाल में बीजेपी सरकार, तमिलनाडु में DMK की वापसी; किंग चार्ल्स बोले- अंग्रेज नहीं होते तो ट्रंप फ्रेंच बोल रहे होते; बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान; पेट्रोल में 85% एथेनॉल मिलाने को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला प्रमुख रहा।

1. एग्जिट पोल- असम-बंगाल में बीजेपी सरकार, तमिलनाडु में DMK की वापसी
पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे 4 मई को आएंगे, लेकिन आज एग्जिट पोल के सर्वे ने बहुत हद तक सियासी तस्वीर साफ कर दी है। असम में बीजेपी सत्ता की हैट्रिक तो बंगाल में पहली बार कमल खिलता दिख रहा है। केरल में लेफ्ट की विदाई तो तमिलनाडु में DMK की वापसी हो सकती है। हालांकि तमिलनाडु में विजय के हाथ में सत्ता की चाबी हो सकती है।

2. किंग चार्ल्स बोले- अंग्रेज नहीं होते तो ट्रंप फ्रेंच बोल रहे होते
: यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) यानी इंग्लैंड किंग चार्ल्स तृतीय (England King Charles III US Visit) इस वक्त अमेरिका दौरे पर हैं। अमेरिकी स्वतंत्रता के 250 वर्ष (250 Years of US Independence) पूरे होने के उपलक्ष्य में किंग चार्ल्स तृतीय अमेरिका के दौरे पर पहुंचे हैं। मंगलवार को व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के दौरान किंग चार्ल्स तृतीय ने डोनाल्ड ट्रंप पर तंज कसा। अमेरिका दौरे पर गए किंग चार्ल्स ने इतिहास के पन्ने पलटते हुए तीखा लेकिन मजेदार तंज कसा। किंग चार्ल्स तृतीय ने कहा कि अंग्रेज नहीं होते तो अमेरिकी फ्रेंच बोल रहे होते। इंग्लैंड किंग का ये बयान ट्रंप के उस बयान का जवाब माना जा रहा, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर अमेरिका न होता तो यूरोप के कई देश आज जर्मन भाषा बोल रहे होते। ट्रंप का इशारा यूरोप और जर्मनी के उस युद्ध की ओर था। अब किंग चार्ल्स तृतीय ने ट्रंप को हल्का-फुल्के अंदाज में जबरदस्त जवाब दिया है।

3. बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड मतदान
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान अपने अंतिम दौर में है। पहले चरण के मतदान क तरह इस बार भी रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग जारी है। बुधवार दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग हो चुकी है। जबकि शाम 5 बजे तक रिकॉर्ड तोड़ 90% मतदान दर्ज किया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केंद्र सरकार पर जमकर बरसती हुई दिखाई दीं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सीआरपीएफ भाजपा को बचाने में जुटी है। ममता ने कोलकाता में कहा कि किसी बूथ पर बंगाल पुलिस नहीं है, सीआरपीएफ ने सब कब्जे में ले लिया है।

4. ट्रोल में 85% एथेनॉल मिलाने को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला
वैश्विक तनाव के बीच देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और आयात पर निर्भरता को कम करने के लिए मोदी सरकार अब बड़ा कदम उठाने जा रही है. सरकार ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें पेट्रोल में ज्यादा मात्रा में एथेनॉल मिलाने के नियमों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है. अगर यह लागू होता है, तो आने वाले समय में गाड़ियां पूरी तरह एथेनॉल से भी चलेंगी.
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
पाकिस्तान में एक और आतंकी की हत्याः भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान लंबे समय से आतंकी संगठनों का पनाहगार बना हुआ है. भारत समेत दुनियाभर के मोस्ट वांटेड आतंकियों का इसे स्वर्ग कहा जाता है. हालांकि, बीते कुछ समय से पाकिस्तान में रह रहे आतंकवादी भी खौफ में जी रहे हैं. इसका कारण है आतंकियों के खिलाफ अज्ञात लोगों यानी Unknown Men का हमला. बीते कुछ समय से पाकिस्तान में एक के बाद आतंकी मारे जा रहे हैं. अब ताजा घटना पाकिस्तान के बहावलपुर से सामने आई है जहां पर जैश के एक खतरनाक आतंकी सलमान अजहर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है. भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले जैश संगठन के बड़े कमांडर सलमान अजहर की मौत आतंकी संगठन के बड़ा झटका साबित हो सकती है. दावा किया जा रहा है कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और उसकी मौत हो गई. (पूरी खबर पढ़े)
ईरान ने 21 लोगों को फंदे पर लटकायाः ईरान से जुड़ी एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है. ईरान ने अब तक 21 लोगों को फांसी पर लटकाया है. साथ ही 4 हजार लोगों को गिरफ्तार कर सलाखों में डाल दिया है. यह कार्रवाई 28 फरवरी को हुई अमेरिका और इजरायल की ईरान पर संयुक्त कार्रवाई के बाद की गई है. यूएन ने खुलासा किया है कि अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर शुरु हुए युद्ध के बाद से अबतक तेहरान ने 21 लोगों को फांसी दी है. वहीं 4 हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. (पूरी खबर पढ़े)
पेट्रोल-डीजल कार खरीदने वालों के लिए बुरी खबरः केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले वाहनों का लंबे समय तक कोई भविष्य नहीं है. मंत्री का ये बयान वैकल्पिक ईंधन विकल्पों के समर्थन में आया है. उन्होंने ऑटोमोबाइल उद्योग से स्वच्छ ईंधनों की ओर बदलाव पर काम करने को कहा. उन्होंने कहा कि ये गाड़ियां हमेशा नहीं रहेंगी, ऑटो इंडस्ट्री को साफ-सुथरे ईंधन और बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर तेजी से बढ़ना चाहिए. (पूरी खबर पढ़े)
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

