फर्रुखाबाद। जिले में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कानूनगो और उसके सहयोगी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। शिकायतकर्ता सर्वेश कुमार शाक्य ने मेडबंदी के काम के बदले 40 हजार की मांग का आरोप लगाया। उसने बताया कि अधिकारी ले देकर 30 हजार रूपए में माने।

पैमाइश के लिए मांगे 40 हजार

यह पूरा मामला जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र का है। जहां वीरपुर नदी गांव निवासी किसान सर्वेश शाक्य अपने खेत की पैमाइश कराना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने कानूनगो विमल श्रीवास्तव से बातचीत की। विमल श्रीवास्तव ने काम के बदले 40,000 की मांग की। सर्वेश शाक्य से उसके सहयोगी ऋषभ ने बातचीत की और 30,000 में मामला फिक्स हुआ।

READ MORE: श्रमवीर गौरव समारोह 2026: CM योगी ने श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

राजस्व विभाग में हड़कंप

सर्वेश ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। टीम ने गोपनीय जांच के बाद जाल बिछाकर 15 हजार रुपये लेते हुए अफसर को दबोच लिया। जिसके बाद आरोपी कानूनगो विमल कुमार श्रीवास्तव और अधिवक्ता पवन सक्सेना को फतेहगढ़ कोतवाली लाया गया। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।