एसआर रघुवंशी, गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। त्रिमूर्ति कॉलोनी में एक युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। बताया जा रहा है कि युवक ने एक बीमार कुतिया को खाने का लालच देकर अपने पास बुलाया और फिर पीठ पीछे छिपाए डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जहां अन्य कुत्ते मौके से भाग निकले, वहीं बीमार कुतिया खुद को बचा नहीं सकी और दर्दनाक तरीके से उसकी मौत हो गई।
READ MORE: इंसानियत शर्मसार: प्लास्टिक की पन्नी में मिला नवजात का शव, अस्पताल के रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस
हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद भी युवक की बेरहमी खत्म नहीं हुई। उसने कुतिया के शव पर पानी डालकर उसके जिंदा होने की जांच की और परिवार के लोगों ने मौके से खून के निशान तक धो दिए। इसके बाद आरोपी ने मृत कुतिया को रस्सी से बांधकर वाहन के पीछे घसीटते हुए ले गया। पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
READ MORE: रिश्ते शर्मसार: 7 साल की मासूम को घर ले जाकर किया गंदा काम, 50 साल का आरोपी गिरफ्तार
मोहल्ले की निवासी हार्दिका जैन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी पहले भी कुत्तों को मारने की धमकी देता रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पूरे इलाके में गुस्से का माहौल बना हुआ है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

