CG News : बिलासपुर. कभी डुप्लीकेट गोल्ड फ्लैक सिगरेट, तो कभी नकली रेड लेबल चाय पत्ती, ईनो और कई प्रोडक्ट्स. छत्तीसगढ़ का बिलासपुर जिला नकली प्रोडक्ट का हब बनते जा रहा है. छापेमारी में गोडाउन और दुकानों में ब्रांडेड कंपनी के नकली सामान का जखीरा मिल रहा है. एक बार फिर खाद्य विभाग की रेड में लाखों रुपए के एवरेस्ट ब्रांड के कथित नकली उत्पादों को जब्त किया है.

मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी पर पड़ा छापा
जानकारी के मुताबिक, एवरेस्ट कंपनी की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम व्यापार विहार स्थित श्री बालाजी कार्गो मूवर्स पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए का संदिग्ध मसाला जब्त किया गया. गोदाम में रखा गया मसाला नकली होने की आशंका जताई जा रही है.
सैंपलों की जांच जारी
मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जहां मसालों के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी गई है. इस दौरान कंपनी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे. बताया जा रहा है कि संबंधित मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी का कहना है कि मसाला किसी अन्य व्यक्ति द्वारा वहां रखवाया गया था.

FIR की तैयारी, पूछताछ जारी
मामले में संबंधित व्यक्तियों पर अब एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी है. फिलहाल अधिकारियों द्वारा पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

