शिखिल ब्यौहार, भोपाल। MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुरहानपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट की समीक्षा करेंगे। उद्योगपतियों और निवेशकों से सीएम डॉ. मोहन यादव संवाद करेंगे। दरअसल, बुरहानपुर में सरकार निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट की तैयारी कर रही है। निमाड़ इंडस्ट्रियल मीट से पहले मुख्यमंत्री संवाद करेंगे। साथ ही निमाड़ में व्यापार के नए अवसर पैदा करने की संभावनाओं को तलाशेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव लेंगे मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड लेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 8-10 मई को विभागवार समीक्षा बैठक होगी। इससे पहले दिसंबर में समीक्षा बैठक हुई थी। ढाई साल के कार्यकाल पर सरकार का फोकस रहेगा जिसमें मंत्री उपलब्धियां और भविष्य की नई योजना पेश करेंगे। विभाग में आने वाली चुनौतियों और फीडबैक पर चर्चा होगी। साथ ही समीक्षा बैठकों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें भी तेज हो गई है। 4 पद अभी भी खाली हैं।निगम-मंडल नियुक्तियों के बाद अब मंत्री पद पर सरकार का फोकस है। साथ ही अब विधायकों की नजर कैबिनेट विस्तार पर टिकी हुई हैं।
तबादला नीति को जल्द मिल सकती है मंजूरी
प्रदेश में तबादला नीति को जल्द मंजूरी मिल सकती है। इसका प्रस्ताव बन कर तकरीबन तैयार है। अगली कैबिनेट में इसकी मंजूरी दी जा सकती है।मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने निर्देश दिए हैं कि तबादला नीति जल्द लाई जाए। 15 मई से एक महीने के लिए तबादले खुल सकते हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की तबादला नीति अलग से जारी होगी।
सीएम के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 9:20 बजे भोपाल से रेणुका मंडी बुरहानपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:30 बजे श्री परमानंद गोविंद जी वाला ऑडिटोरियम परिसर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11:15 पर ग्राम बोहरडा में ग्राम मैं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। दोपहर 3:00 बजे आभार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

