नीरज काकोटिया, बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के रामपायली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक का शव झाड़ियों में संदिग्ध हालत में मिला है। शरीर पर गंभीर चोट के निशान और हालात को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था
रामपायली थाना अंतर्गत ग्राम गर्राबोड़ी के पास मुरझड़ रोड किनारे झाड़ियों में 23 वर्षीय तरुण लिल्हारे का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक खैरलांजी का निवासी था और वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों के मुताबिक तरुण 5 मई की रात शादी समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन अगली सुबह उसकी लाश झाड़ियों में पड़ी मिली। घटनास्थल पर युवक के शरीर पर मारपीट के गहरे निशान मिले हैं, वहीं उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और बाइक पास में गिरी हुई थी।
प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं तेज
हालात देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की पहले बेरहमी से पिटाई की गई और फिर शव को यहां फेंक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, स्थानीय स्तर पर प्रेम प्रसंग को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

