8 May History: 8 मई का दिन इतिहास में कई बड़ी घटनाओं का गवाह रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत से लेकर कोका-कोला के विकास और भारत की आज़ादी की लड़ाई से जुड़े अहम मोड़ों तक, इस दिन की कहानी बेहद दिलचस्प है। आइए जानते हैं आज के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था।

8 मई के इतिहास में दर्ज हुई घटनाएं (8 May History)
1794: ऑक्सीजन और हाइड्रोजन गैस की पहचान करने वाले वैज्ञानिक एंटोनी लेवॉज़िए का निधन।
1886: अमेरिकी फार्मासिस्ट जॉन एस पेम्बर्टन ने कोका-कोला का विकास किया और इसे टॉनिक के रूप में बताया गया।
1901: ऑस्ट्रेलियाई लेबर पार्टी की स्थापना की गई।
1902: माउंट पेली (मार्टीनिक) के विस्फोट से सेंट-पियरे शहर नष्ट, 30,000+ लोगों की मौत।
1933: महात्मा गांधी ने ब्रिटिश नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया।
1945: जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण किया, यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त। इसलिए आज यूरोप में विक्ट्री डे मनाया जाता है।
1959: प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत विरोधी बयानों से बचने की चेतावनी दी।
1980: WHO ने चेचक (Smallpox) के उन्मूलन की घोषणा की।
1999: बांग्लादेश में मेघना नदी हादसे में 300 से अधिक लोगों की मौत।
1999: नाटो द्वारा बेलग्रेड स्थित चीनी दूतावास पर मिसाइल हमला।
2010: छत्तीसगढ़ के बीजापुर–भोपालपट्टनम NH-16 पर नक्सली IED ब्लास्ट, 8 CRPF जवान शहीद।
2018: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान न्यूक्लियर डील से अमेरिका को बाहर किया।
8 मई को जन्मे व्यक्ति
1828: हेनरी ड्यूनेंट – मानव सेवा के कार्यों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के संस्थापक
1884: हैरी एस. ट्रूमैन – अमेरिका के 33वें राष्ट्रपति
1895: गोपबंधु चौधरी – ओडिशा के क्रांतिकारी
1916: स्वामी चिन्मयानंद – वेदांत दर्शन के विद्वान
1926: तपन राय चौधरी – इतिहासकार
1929: गिरिजा देवी – ठुमरी गायिका
1932: सत्यब्रत मुखर्जी – पद्म भूषण सम्मानित नेता
8 मई को हुए निधन
1777: मीर क़ासिम – बंगाल के नवाब
1899: वासुदेव चापेकर – क्रांतिकारी
1915: अमीर चंद – स्वतंत्रता सेनानी
1915: भाई बालमुकुंद – क्रांतिकारी
1927: दामोदरम संजीवय्या – आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री
1982: आत्माराम रावजी देशपांडे – मराठी साहित्यकार
1993: देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय – इतिहासकार
2013: ज़िया फ़रीदुद्दीन डागर – ध्रुपद गायक
8 मई के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
विश्व रेडक्रॉस दिवस
विश्व थैलेसीमिया दिवस
यूरोप विक्ट्री डे
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

